2nd PUC Hindi Previous Year Question Paper June 2015

Students can Download 2nd PUC Hindi Previous Year Question Paper June 2015, Karnataka 2nd PUC Hindi Model Question Papers with Answers help you to revise complete Syllabus and score more marks in your examinations.

Karnataka 2nd PUC Hindi Previous Year Question Paper June 2015

समय : 3 घंटे 15 मिनट
कुल अंक : 100

I. अ) एक शब्द या वाक्यांश या वाक्य में उत्तर लिखिए : (6 × 1 = 6)

प्रश्न 1.
सुजान के बड़े बेटे का नाम लिखिए।

प्रश्न 2.
लेखक मकर-संक्रान्ति के दिन कहाँ थे?

प्रश्न 3.
पिताजी रसोई घर को क्या कहते थे?

KSEEB Solutions

प्रश्न 4.
विश्वेश्वरय्या किसके बड़े पाबंद थे?

प्रश्न 5.
भोलाराम का जीव किसे चकमा दे गया?

प्रश्न 6.
जापान के होटलों का रिवाज क्या है?

आ) निम्नलिखित प्रश्नों में से किन्हीं तीन प्रश्नों के उत्तर लिखिए: (3 × 3 = 9)

प्रश्न 7.
घर और समाज में मनुष्य का जीवन किन-किन के प्रति कर्तव्यों से भरा पड़ा है?

प्रश्न 8.
समाज में कौन-कौन सी समस्याएँ बढ़ रही हैं? ।

प्रश्न 9.
विश्वेश्वरय्या की शिक्षा के बारे में लिखिए।

प्रश्न 10.
शामनाथ और उनकी धर्मपत्नी माँ को लेकर क्यों चिंतित थे?

प्रश्न 11.
जापान के ‘बुलेट-ट्रेन’ पर टिप्पणी लिखिए।

II. अ) निम्नलिखित वाक्य किसने किससे कहे? (4 × 1 = 4)

प्रश्न 12.
‘बाबा, इतना मुझसे उठ न सकेगा।’

प्रश्न 13.
‘यू हैव मिस्ड समथिंग।’

प्रश्न 14.
‘आज तुम खाना जल्दी खा लेना।’

KSEEB Solutions

प्रश्न 15.
‘महाराज, रिकार्ड सब ठीक है।’

आ) निम्नलिखित में से किन्हीं दो का ससंदर्भ स्पष्टीकरण कीजिए: (2 × 3 = 6)

प्रश्न 16.
‘अभी ऐसे बूढ़े नहीं हो गए कि कोई काम ही न कर सकें।’

प्रश्न 17.
‘कर्तव्य करना न्याय पर निर्भर है।’

प्रश्न 18.
‘पिता के ठीक विपरीत थी हमारी बेपढ़ी-लिखी माँ।’

प्रश्न 19.
‘साधु-सन्तों की वीणा से तो और अच्छे स्वर निकलते हैं।’

III. अ) एक शब्द या वाक्यांश या वाक्य में उत्तर लिखिए : (6 × 1 = 6)

प्रश्न 20.
रैदास के अनुसार कभी भी क्या निष्फल नहीं जाता?

प्रश्न 21.
चिता किसे जलाती है?

प्रश्न 22.
बेटी किन्हें गहने मानती है?

प्रश्न 23.
कौन राह रोकता है?

प्रश्न 24.
जंगल को क्या हो जाने से बचाना है?

प्रश्न 25.
दीवार किसकी तरह हिलने लगी?

आ) निम्नलिखित प्रश्नों में से किन्ही दो प्रश्नों के उत्तर लिखिए: (2 × 3 = 6)

प्रश्न 26.
सूरदास ने माखन चोरी प्रसंग का किस प्रकार वर्णन किया है?

प्रश्न 27.
जीवन की सार्थकता किसमें है?

प्रश्न 28.
बेटी रंगीन कपड़े और गहने क्यों नहीं चाहती?

KSEEB Solutions

प्रश्न 29.
दक्षिण प्रदेश की महत्ता को अपने शब्दों में लिखिए।

इ) ससंदर्भ भाव स्पष्ट कीजिए: (2 × 4 = 8)

प्रश्न 30.
ऐसा चाहो राज में,
जहाँ मिले सबन को अन्न।
छोटा-बड़ो सम सम बसै,
रैदास रहै प्रसन्न।।
अथवा
जपमाला छापा तिलक, सरै न एकौ कामु।
मन-काँचै नाचै वृथा, साँचै राँचै रामु॥

प्रश्न 31.
कुछ भी बन बस कायर मत बन।
ठोकर मार पटक मत माथा,
तेरी राह रोकते पाहन।
कुछ भी बन बस कायर मत बन॥
अथवा
दरअसल शुरू से ही था हमारे अंदेशो में
कहीं एक जानी दुश्मन
कि घर को बचाना है लुटेरों से
शहर को बचाना है, नादिरों से
देश को बचाना है, देश के दुश्मनों से।

IV. अ) एक शब्द या वाक्यांश या वाक्य में उत्तर लिखिए : (5 × 1 = 5)

प्रश्न 32.
मिश्रानी को किसने काम से हटा दिया?

प्रश्न 33.
दादाजी के अनुसार उनका परिवार किस पेड़ के समान है?

प्रश्न 34.
नौकरों से काम लेने के लिए क्या होनी चाहिए?

प्रश्न 35.
संस्कृत के महाकवि कौन हैं?

KSEEB Solutions

प्रश्न 36.
कवि किस पर शासन करता है?

आ) निम्नलिखित प्रश्नों में से किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर लिखिए: (2 × 5 = 10)

प्रश्न 37.
बेला ने सारा फर्नीचर और सामान कहाँ रख दिया और क्यों?
अथवा
दादा जी ने किस अभिप्राय से सभी को बुलाया और क्या कहा?

प्रश्न 38.
भारवि से संबंधित माता-पिता के बीच होने वाले प्रारंभिक संवाद का सार लिखिए।
अथवा
महापंडित श्रीधर का चरित्र-चित्रण कीजिए।

V. अ) वाक्य शुद्ध कीजिए: (4 × 1 = 4)

प्रश्न 39.

  1. सुजान एक पक्का कुँआ बनवाया।
  2. मुझसे कल बहुत बड़ा भूल हुआ।
  3. उसके हाथ काँप रही थी।
  4. सब यही कहेंगे कि भिक्षुक कितनी लोभी है।

उत्तरः

  1. सुजान ने एक पक्का कुँआ बनवाया।
  2. मुझसे कल बहुत बड़ी भूल हुई।
  3. उसके हाथ काँप रहे थे।
  4. सब यही कहेंगे कि भिक्षुक कितना लोभी है।

आ) कोष्टक में दिये गए उचित शब्दों से रिक्त स्थान भरिए: (4 × 1 = 4)
(उदासी, सेवा, कुर्सियाँ, कावेरी)

प्रश्न 40.

  1. …………. करने से चरित्र बनता है।
  2. चेहरे पर ………….. थी।
  3. उस दिन दक्षिण की ……….. बहिन मिली थी।
  4. …………….. तो बाजार में खूब उपलब्ध हैं।

उत्तरः

  1. सेवा
  2. उदासी
  3. कावेरी
  4. कुर्सियाँ।

इ) निम्नलिखित वाक्यों को सूचनानुसार बदलिए: (3 × 1 = 3)

प्रश्न 41.

  1. बच्चे शोर मचाते हैं। (भविष्यतकाल में बदलिए)
  2. असली झगड़ा कुर्सी का था। (वर्तमानकाल में बदलिए)
  3. दल से दल लड़ता है। (भूतकाल में बदलिए)

उत्तरः

  1. बच्चे शोर मचाएगें।
  2. असली झगड़ा कुर्सी का है।
  3. दल से दल लड़ता था।

ई) निम्नलिखित मुहावरों को अर्थ के साथ जोड़कर लिखिए: (4 × 1 = 4)

KSEEB Solutions

प्रश्न 42.
i) हाथ फैलाना। a) क्रोध करना।
ii) छाती से लगाना। b) याचना करना।
iii) पानी-पानी होना। c) प्यार करना।
iv) लाल-पीला होना। d) लज्जित होना।
उत्तरः
i – b; ii – c; iii – d; iv – a.

उ) अन्य लिंग रूप लिखिएः (3 × 1 = 3)

प्रश्न 43.

  1. सचिव
  2. विद्वान
  3. सदस्य।

उत्तरः

  1. सचिवा या महिला सचिव
  2. विदुषी
  3. सदस्या।

ॐ) अनेक शब्दों के लिए एक शब्द लिखिए : (3 × 1 = 3)

प्रश्न 44.

  1. जिसे जीता ना जा सके।
  2. जिसमें दया न हो।
  3. जल में रहनेवाला।

उत्तरः

  1. अजेय
  2. निर्दयी
  3. जलचर।

ए) निम्नलिखित शब्दों के साथ उपसर्ग जोड़कर नए शब्दों का निर्माण कीजिए : (2 × 1 = 2)

प्रश्न 45.

  1. राज्य
  2. दोष

उत्तरः

  1. राज्य = स्व + राज्य = स्वराज्य
  2. दोष = निर + दोष = निर्दोष

ऐ) निम्नलिखित शब्दों में से प्रत्यय अलग कर लिखिए: (2 × 1 = 2)

प्रश्न 46.

  1. देवरानी
  2. पागलपन

उत्तरः

  1. देवरानी = देवर + आनी
  2. पागलपन = पागल + पन

VI. अ) किसी एक विषय पर निबंध लिखिए : (1 × 5 = 5)

KSEEB Solutions

प्रश्न 47.
i) समाचार पत्रों का महत्व
ii) हमारा प्यारा भारतवर्ष।
ii) स्त्री शिक्षा की आवश्यकता।
अथवा
चरित्र प्रमाण-पत्र प्राप्त करने हेतु अपने महाविद्यालय के प्राचार्य को आवेदन पत्र लिखिए।

आ) निम्नलिखित अनुच्छेद पढ़कर उस पर आधारित प्रश्नों के उत्तर लिखिएः (5 × 1 = 5)

प्रश्न 48.
भारत विश्व सभ्यता का जनक है, क्योंकि इसकी सभ्यता विश्व की प्राचीनतम सभ्यता है। प्रलय के बाद सर्वप्रथम भारत भूमि पर ही मनु द्वारा सृष्टि की रचना हुई। धरती का स्वर्ग तथा अनेक ऋषि-मुनियों, देवताओं और महापुरुषों की पुण्य भूमि भारत पर स्वयं भगवान राम और कृष्ण ने अवतार लेकर इसकी मिट्टी को तिलक करने योग्य बना दिया। दुनिया की अनेक संस्कृतियाँ मिट गई परंतु भारत की संस्कृति आज भी जीवित है। अपने ऐश्वर्य और समृद्धि के कारण यह ‘सोने की चिड़िया’ कहलाया। सभी प्रकार की कलाओं और विद्याओं का शुभारंभ इसी धरती पर हुआ। तथा मोक्ष का मूलमंत्र भी सर्व प्रथम इसी धरती के लोगों के हाथ लगा जिसे संपूर्ण विश्व में फैलाकर भारत ‘विश्वगुरु’ कहलाया। आज भारत ने हर क्षेत्र में अद्भुत प्रगति की है। इसलिए हम गर्व से कहेंगे ‘मेरा भारत महान है’।
प्रश्नः
i) भारत को किसका जनक कहा जाता है?
ii) प्रलय के बाद किसकी रचना हो गई?
iii) धरती को स्वर्ग और मिट्टी को तिलक के योग्य किस-किसने बनाया?
iv) किसके कारण भारत को सोने की चिड़िया कहा जाता है?
v) किसका शुभारंभ भारत भूमि पर हुआ है?

इ) हिन्दी में अनुवाद कीजिए: (5 × 1 = 5)

प्रश्न 49.
2nd PUC Hindi Previous Year Question Paper June 2015 1

error: Content is protected !!