Students can Download 2nd PUC Hindi Workbook Answers पद्य Chapter 9 भारत की धरती Pdf, 2nd PUC Hindi Textbook Answers, helps you to revise the complete Karnataka State Board Syllabus and to clear all their doubts, score well in final exams.
Karnataka 2nd PUC Hindi Workbook Answers पद्य Chapter 9 भारत की धरती
I. एक शब्द या वाक्यांश या वाक्य में उत्तर: दीजिए।
प्रश्न 1.
रामकृष्ण की जन्म भूमि मन में क्या भरती है?
उत्तर:
रामकृष्ण की जन्म भूमि मन में खुशी भरती है।
प्रश्न 2.
माखन का भोग कौन लगाते है?
उत्तर:
माखन का भोग कृष्ण कन्हया लगाते है।
प्रश्न 3.
भजन भाव में किसकी वाणी जैसा धीर है?
उत्तर:
भजन भाव में गुरुनानक की वाणी जैसा धीर है।
प्रश्न 4.
राणा की हुकार कहाँ सुनी जा सकती है?
उत्तर:
राणा की हुकार राजस्थान में सुनी जा सकती है।
प्रश्न 5.
पितरों का तर्पण किस भूमि में होता है?
उत्तर:
पितारों का तर्पण बिहार की भूमि में होता है।
प्रश्न 6.
भारतीयता कहाँ बहु रुप में संवरती है?
उत्तर:
भारतीयता कन्नड नाडू में बहुरुप में संवरती है।
प्रश्न 7.
कर्नाटक में किस महाकवि के दर्शन कर सकते है?
उत्तर:
कर्नाटक में पम्प महाकवि के दर्शन कर सकते है।
II. निम्न लिखित प्रश्नों के उत्तर: लिखिएः।
प्रश्न 1.
राजस्थान की वीरता के संबंध में ‘मानव’ के क्या विचार है?
उत्तर:
कवि मानव कह रहे है राज्यस्थान की हल्दीघाटी जहाँ पर आप राजपुत राणाओं की हुंकार सुन सकते है। वहाँ के चट्टान पर राणाकी तलवार खनकी है। पुरा राजस्थान उनके शौर्य, वीरता की कहानियों से भरा पड़ा है। राजपुत लोग जो वचन निभाना बखूबी जानते थे, कभी उन्होने दुश्मनोंको अपनी पीठ नही दिखाई। वतन लिए मर जानेवाले वीरोंकी भूमि है राजस्थान वहाँ पर सिर्फ मर्द ही नही पर उन महान राजपुतानीयों की कहानियाँ ‘सेनाणी’ ‘जौहर’ की कथा तो सबने सुनी है। ऐसी वीरों की वह घरती है।
प्रश्न 2.
दक्षिण प्रदेश की महत्ता को अपने शब्दों में लिखिए।
उत्तर:
दक्षिण को तो मानवजी रत्नोंकी खान कहा है जहाँ बहुत से कलाओं को सहारा मिला है। तमिल नाडू क महाकवि कम्ब ने रामायण, लिखा है। केरल और आन्ध्रप्रदेश में भारत की सभ्यता और संस्कृति पनपी है, विकसीत हुई है कहा है। महाराष्ट्र तो मराठा राजा शिवाजी, उसका वीरता की गाथा से भरा पड़ा है। इतने वीर और महापुरुष वहाँ होकर गए है।
II. ससंदर्भ भाव स्पष्ट कीजिए।
प्रश्न 1.
परम पुनीत नीर कावेरी, मस्तक धर कर्नाटक में।
पम्प महाकवि के दर्शन, कर लो चलकर कर्नाटक में
बसवेश्वर या अक्कमहादेवी कर्नाटक में गाते।
रामानुज आचार्य ‘मेलकोटे’ में दर्शन दे जाते॥
धर्म-कर्म साहित्य-कला, संस्कृति का यह अनुवरती है.
भारत माता की धरती, वीरों, सन्तों की धरती है।
प्रसंग : ‘भारत की धरती’ डॉ. पुण्यमचंद मानव के कविता से लिया गया है।
उत्तर:
व्याख्या : इस कर्नाटक के पूण्य भूमि में कावेरी जैसी पवित्र नदी बहती है। पम्प जैरो महाकवि इस कर्नाटक की देन है। अक्कमहादेवी, बसवेश्वर, सर्वज्ञ के वचन साहित्य से कर्नाटक साहित्य जगत में भी मशहूर हुआ है। ‘मेलकोटे’ जैसे मंदिरों के प्रदेश में हमे रामानुज आचार्य के दर्शन कर सकते है। धर्म, साहित्य, विविध कला, संस्कृति के लिए कर्नाटक संपूर्ण विश्व में प्रसिद्ध है। भारत माता का सिर उन्नत है तो कर्नाटक के कारण ही। ऐसी यह वीरो और सन्तो की घरती है।