2nd PUC Hindi Workbook Answers व्याकरण अनेक शब्दों के लिए एक शब्द

   

You can Download 2nd PUC Hindi Workbook Answers व्याकरण अनेक शब्दों के लिए एक शब्द, 2nd PUC Hindi Textbook Answers, Karnataka State Board Solutions help you to revise complete Syllabus and score more marks in your examinations.

Karnataka 2nd PUC Hindi Workbook Answers व्याकरण अनेक शब्दों के लिए एक शब्द

अ) अनेक शब्दों के लिए एक शब्द लिखिए :

1) जिसे जीता न जा सके – अजेय
2) हित चाहने वाला – हितैषी
3) जो साथ पढ़ता हो – सहपाठी
4) सदा सत्य बोलने वाला – सत्यवादी
5) अच्छे चरित्र वाला – चरित्रवान
6) मांस खाने वाला – मांसाहारी
7) जिसमें दया न हो – निर्दयी
8) जो धर्म का काम करे – धार्मिक
9) बच्चों के लिए उपयोगी – बालोपयोगी
10) जिसका रूप अच्छा न हो – कुरूप
11) जो छिपाने योग्य हो – गोपनीय
12) जो परिचित न हो – अपरिचित
13) जो दिखाई न दे – अदृश्य
14) आलोचना करने वाला – आलोचक
15) जिसकी तुलना न की जा सके – अतुलनीय
16) रास्ता दिखाने वाला – मार्गदर्शक
17) आकाश में विचरने वाला – नभचर
19) जिसका विश्वास न किया जा सके – अविश्वसनीय
20) कम जानने वाला – अल्पज्ञ

KSEEB Solutions

21) जिसका आदि न हो – अनादि
22) बिना सोचे समझे किया गया विश्वास – अंधविश्वास
23) ईश्वर में विश्वास रखने वाला – आस्तिक
24) उपकार को मानने वाला – कृतज्ञ
25) रोगी का इलाज करने वाला – चिकित्सक/वैद्य
26) नीति जानने वाला – नीतिज्ञ
27) आँखों के सामने होने वाला – प्रत्यक्ष
28) नीचे लिखा हुआ – निम्नलिखित
29) जल में रहने वाला – जलचर
30) जानने की इच्छा रखने वाला – जिज्ञासु
31) प्रतिदिन होने वाला – दैनिक
32) जो जन्म से अंधा हो – जन्मान्ध
33) जिसका कोई आधार न हो – निराधार
34) जो पुत्र गोद लिया हो – दत्तक
35) जिसमें दया हो – दयालु
36) जो दान करता हो – दानी
37) छात्रों के रहने का स्थान – छात्रावास
38) घूमने फिरने वाला – घुमक्कड़ (घुमंतु).
39) बड़ा भाई – अग्रज
40) कम खानेवाला – अल्पाहारी

KSEEB Solutions

41) जो दूसरों से ईर्ष्या रखता हो – ईर्ष्यालु
42) सदा रहनेवाला – सदैव
43) दूसरों का भला करने वाला – परोपकारी
44) जो शरण में आया हो – शरणार्थी
45) छोटा भाई – अनुज
46) हाथ से लिखा हुआ – हस्तलिखित
47) हिंसा करने वाला – हिंसक
48) जहाँ पहुँचना कठिन हो – दुर्गम
49) जो क्षमा करने योग्य हो – क्षम्य
50) प्रशंसा करने योग्य – प्रशंसनीय
51) बुरे चरित्र वाला – दुष्चरित्र
52) अवसर के अनुसार बदल जाने वाला – अवसरवादी
53) जो सबसे आगे रहता हो – अग्रगामी/अग्रगण्य/अग्रणी
54) जिसकी कोई उपमा न हो – अनुपम
55) आज्ञा पालन करने वाला – आज्ञापालक/आज्ञाकारी
56) जो देखने योग्य हो – दर्शनीय
57) संध्या और रात्रि के बीच का समय – गोधूलि
58) जहाँ कोई न रहता हो – निर्जन
59) जो अभी – अभी पैदा हुआ हो – नवजात
60) दूसरे के सहारे पर रहने वाला – परावलंबी/परजीवी

KSEEB Solutions

अतिरिक्त प्रश्न :

आ) अनेक शब्दों के लिए एक शब्द लिखिए :
61) जिसके पास कोई नाथ न हो – अनाथ
62) जिसको कोई शत्रु न हो – अजातशत्रु
63) जो कुछ न करता हो – अकर्मण्य
64) जिसके समान कोई दूसरा न हो – अनुपम
65) जिसका कोई अंत न हो – अनंत
66) जिसकी कल्पना न की जा सके – अकल्पनीय
67) रात में चलने वाला – निशाचर
68) जिसे करना आवश्यक है – अनिवार्य
69) दूसरे देश से मंगाया जाना – आयात
70) साथ चलने वाले/वाली – सहयात्री
71) जिसकी आँखे मछली जैसी हो – मीनाक्षी
72) जो सेना में काम करता हो – सैनिक
73) जिसके पास विशेष ज्ञान हो – विशेषज्ञ
74) जिसके पास बल न हो – बलहीन
75) जो प्रिय बोलनेवाली स्त्री हो – प्रियंवदा
76) आँखों के आगे होनेवाला – प्रत्यक्ष
77) जो बात कही न जा सके – अकथनीय
78) जिसका वर्णन न किया जा सके – अवर्णनीय
79) जो अनुकरण करने योग्य हो – अनुकरणीय
80) जिसका जन्म न हो सके – अजन्मा

KSEEB Solutions

81) जो कानून के विरुद्ध हो – गैरकानूनी
82) चारों वेदों को जानने वाला – चतुर्वेदी
83) जो जाना पहचाना हो – परिचित
84) जो न करने योग्य हो – अकरणीय
85) काम से जी चुराने वाला – कामचोर
86) उपजाऊ भूमि – उर्वर
87) जो किसी का पक्ष न ले – तटस्थ
88) जिसका कोई अर्थ न हो – निरर्थक
89) जिसे पढ़ा जा सके – पठनीय
90) सौतेली माँ – विमाता
91) जिसमें शक्ति न हो – अशक्त
92) कम खाने वाला – अल्पभोजी/मिताहारी
93) जिसका मन अन्यत्र हो – अन्यमनस्क
94) जो कम बोलता हो – मितभाषी
95) माँस खाने वाला – मांसाहारी
96) आकाश को छूने वाला – आकाशचुंबी
97) जो कुछ न करता हो – अकर्मण्य
98) जिसके पास कोई ज्ञान न हो – अज्ञानी
99) जो किसी से डरता न हो। – निडर
100) जो कभी न मरता हो – अमर

KSEEB Solutions

101) जो ईश्वर पर विश्वास न करता हो – नास्तिक
102) दूर की चीजों को देखने वाला – दूरदर्शी
103) जो कम खर्च करता हो – मितव्ययी
104) जहाँ पहुँचा न जा सके – अगम्य
105) जिसका भाग्य अच्छा न हो – दुर्भाग्यशाली
106) अचानक होने वाली घटना – अकस्मात
107) जिसकी बहुत अधिक चर्चा हो – बहुचर्चित
108) दर्शनशास्त्र को जानने वाला – दार्शनिक
109) निरीक्षण करने वाला – निरीक्षक
110) फल खाकर ही रहने वाला – फलाहारी
111) राजा से विद्रोह करने वाला – राजद्रोही
112) सहन करने की शक्ति वाला – सहनशील
113) साफ़ – साफ़ कहने वाला – स्पष्टवक्ता
114) जो लोगों में प्रिय हो – लोकप्रिय
115) दूसरे के काम में हाथ डालना – हस्तक्षेप
116) संकट से ग्रस्त – संकटग्रस्त
117) जो सरलता से प्राप्त हो – सुलभ
118) जो क्षमा के योग्य न हो – अक्षम्य

error: Content is protected !!