Karnataka Board SSLC Hindi Question Paper June 2018

   

Karnataka Board SSLC Hindi Question Paper June 2018

Total Time: 3.00 Hrs.
Maximum Marks: 80

खण्ड “क”
(गद्य, पद्य और पूरक वाचन)

I. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक-एक वाक्य में लिखिएः
प्रश्न 1.
सियाराम शरण गुप्तजी के अनुसार समय किसका दिया हुआ अनुपम धन है ?

प्रश्न 2.
बाल कृष्ण का रंग कैसा था ?

प्रश्न 3.
परसाई जी दूसरे दर्जे में क्यों सफर करना चाहते थे?

प्रश्न 4.
प्रेमचंद जी का जी क्यों ललचा उठा ?

प्रश्न 5.
दोनों दोस्त जानवरों से मिलने क्यों गए ?

प्रश्न 6.
कर्नल कुल्लर ने बधाई देते हुए बिछेन्द्री से क्या कहा?

II.
प्रश्न 7.
स्तम्भ ‘क’ के वाक्यांशों के साथ स्तम्भ ‘ख’ के सही वाक्यांशों को जोड़कर लिखिए : 4 x 1 = 4

III. प्रथम दो शब्दों के अनुरूप तीसरे शब्द संबंधित शब्द लिखिए :
प्रश्न 8.
पताका : न्याय पताका :: दीप : …………………………..

प्रश्न 9.
हैकिंग : अभिशाप :: ई-गवर्नेस : …………………………..

प्रश्न 10.
गिल्लू : रेखाचित्र :: ईमानदारों के सम्मलेन में : …………………………..

प्रश्न 11.
सक्सेना परिवार का रोबोट : रोबोनिल :: शर्मा परिवार का रोबोट : …………………………..

IV निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दो या तीन वाक्यों में लिखिए : 11 x 2 = 22

प्रश्न 12.
‘कश्मीरी सेब’ पाठ में लेखक पाठकों को क्या चेतावनी देते है?

प्रश्न 13.
जैनुलाबदीन नमाज की प्रासंगिकता के बारे में क्या कहते है ?

प्रश्न 14.
व्यापार और बैकिंग में इंटरनेट से कैसी मदद मिलती है ?

प्रश्न 15.
रोबोनिल ने रोबोजीत को क्या समझाने की कोशिश की?

प्रश्न 16.
महिला की साहस गाथा’ से क्या सीख मिलती है ?

प्रश्न 17.
गाँव की सफाई के लिए बालक क्या काम करते है?

प्रश्न 18.
मात्रुभूमि के प्रकृति-सौन्दर्य का वर्णन किजिए ?

प्रश्न 19.
समय का सदुपयोग कैसे करना चाहिए ?

प्रश्न 20.
कृष्ण बलराम के प्रति क्यों नाराज था ?

प्रश्न 21.
शनि ग्रह को क्यों शनैचर’ कहते है ?
अथवा
टाइटन के बारे में लिखिए ?

प्रश्न 22.
झूठ बोलने वालों की हालत कैसी होती है?
अथवा
मीना मैडम ने अंत में छात्रों को क्या संदेश दिया?

V. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर तीन-चार वाक्यों में लिखिए:
प्रश्न 23.
गिल्लू के कार्य-कलाप के बारे में लिखिए ?

प्रश्न 24.
बसंत की ईमानदारी का परिचय दीजिए?

प्रश्न 25.
दिनाकर जी के अनुसार मानव का सही परिचय क्या है ?

प्रश्न 26.
निम्न लिखित दोहे का भावार्थ अपने शब्दों में लिखिएः
दया धर्म का मूल है, पाप का मूल अभिमान।।
तुलसी दया न छाँडिए, जब लग घट में प्राण।

VI. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर पाँच या छः वाक्यों में लिखिए: 2 x 4 = 8
प्रश्न 27.
कन्नड़ भाषा तथा संस्कृति के लिए कर्नाटक के साहित्यकारों की देन अमूल्य है – स्पष्ट कीजिए।
अथवा
कर्नाटक की शिल्पकला और वास्तुकला का वर्णन कीजिए

प्रश्न 28.
निम्न लिखित कवितांश पूर्ण किजिए:
असफलता ………………………………………..
…………………………………….
…………………………………….
……………………………………….. भागो तुम।
अथवा
मुखिया …………………………………………….।
……………………………………………… विवेक॥

खण्ड “ख”
(व्याकरण)

VII. निम्नलिखित प्रश्नों के चार-चार विकल्प दिए गए हैं, जिनमें एकमात्र सही उत्तर है। सही उत्तर चुनकर लिखिए : 1 x 8 = 8

प्रश्न 29.
निम्नलिखित शब्दों में बहुवचन है।
(A) कमरा
(B) कपड़े
(C) आँख
(D) दीवार

प्रश्न 30.
‘आदमी’ का अन्य लिंग है|
(A) लड़की
(B) पत्नी
(C) औरत
(D) पुरुष

प्रश्न 31.
अच्छाई विलोम शब्द है|
(A)बुराई
(B) भलाई
(C) अच्छी
(D) सच्चाई

प्रश्न 32.
निम्न में ‘वृद्दीसंधि’ का उदाहरण है
(A)जलाशय
(B) मतैक्य
(C) इत्यादि
(D) दिग्गज

प्रश्न 33.
निम्न लिखित शब्दों में प्रथम प्रेरणार्थक क्रियारूप है
(A) लेखन
(B) लिखावट
(C) लिखाना
(D) लिखाई

प्रश्न 34.
निम्न में द्वंद्व समास का उदाहरण है
(A) नीलाकंठ
(B) देशप्रेम
(C) पंचवटी
(D) दिन-रात

प्रश्न 35.
मोटर उसके ऊपर से निकल गई ! इस वाक्य में प्रयुक्त विराम चिन्ह|
(A)अल्पविराम
(B) उद्दारण।
(C) विस्मयादी बोधक
(D) पूर्णविराम

प्रश्न 36.
गिलू सुराही ………………………. लेट जाता था। रिक्त स्थान में उचित कारक होगा)से
(A) से
(B) में
(C) पर
(D) को

खण्ड “ग”
(रचना – अपठित गद्यांश, अनुवाद, पत्रलेखन और निबंध)

VIII. निम्नलिखित गद्यांश ध्यानपूर्वक पढ़कर नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए : 1 x 4 = 4.
लोभ बहुत बड़ा दुर्गुण है। यह एक असाध्य रोग है। दुःख का मूल कारण ही लोभ है। धनी आदमी अधिक धन कमाने के प्रयास में लोभी बन जाता है। प्राप्त धन से कभी भी संतुष्ट नही हो पाता। भूखा पेट भर खाना मिलने पर खुश हो जाता है। लोभी की दुराशाएँ बढ़ती ही जाती है। इसलिए वह हमेशा ही अतृप्त रहता है। लोभ बीमारी का लक्षण है।। संतोष निरोगता का लक्षण है। इसलिए मनुष्य को लोभ छोडकर, जो प्राप्त है उसी में संतुष्ट रहना चाहिए।

प्रश्न 37.
धनी आदमी क्यों लोभी बनता है ?

प्रश्न 38.
भूखा आदमी कैसे तृप्त हो जाता है ?

प्रश्न 39.
लोभी हमेशा क्यों अतृप्त रहता है?।

प्रश्न 40.
मनुष्य कैसे संतुष्ट रह सकता हैं?

IX. निम्नलिखित वाक्यों का अनुवाद कन्नड या अंग्रेज़ी में कीजिए : 1 x 4 = 4

प्रश्न 41.
बिछंद्री का जन्म एक साधारण परिवार में हुआ।

प्रश्न 42.
मैं भीख नहीं लूंगा।

प्रश्न 43.
रामेश्वरम् प्रसिद्ध तीर्थस्थल है।।

प्रश्न 44.
कर्नाटक राज्य भारत देश का प्रगतिशील राज्य है।

X.
प्रश्न 45.
कोई कारण बताकर, तीन दिन की छुट्टी की मंजूरी के लिए अपने प्रधानाध्यापक को पत्र लिखिए: 4 x 1 = 4
अथवा
अपनी पढ़ाई के बारे में बताते हुए पिताजी के नाम पत्र लिखिए।

XI. दिए गए संकेत बिंदुओं के आधार पर 15-20 वाक्यों में एक निबंध लिखिए। 1 x 4 = 4
प्रश्न 46.
क) ग्राम सुधार

  • प्रस्तावना
  • आवश्यक सुविधाएँ
  • सुधाराने का उपाय
  • उपसंहार

ख) इंटरनेट का महत्त्व

  • अर्थ/ व्यख्या
  • उपयोग/सुविधाएँ विशेषताएं
  • उपसंहार

ग) कर्नाटक का वैभव

  • प्रस्तावना
  • प्राकृतिक परिवेश
  • विशेषताएं।
  • उपसंहार

उत्तर

खण्ड “क”
(गद्य, पद्य और पूरक वाचन)

I. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक-एक वाक्य में लिखिएः 6 x 1 = 6
उत्तर 1.
समय ईश का दिया हुआ अनुपम धन है।

उत्तर 2.
बाल कृष्ण का रंग काला था।

उत्तर 3.
सौ/पचास रुपये बचाने के लिए।

उत्तर 4.
रंग दार गुलाबी सेब देखकर प्रेमचंद जी का जी ललचा उठा।

उत्तर 5.
मकान बनाने का तरीका जानने के लिए

उत्तर 6.
देश को तुम पर गर्व है।

II.
उत्तर 7.
स्तम्भ ‘क’ के वाक्यांशों के साथ स्तम्भ ‘ख’ के सही वाक्यांशों को जोड़कर लिखिए: 4 x 1 = 4
अ. IV. परोपकारी
आ. VI. सादगी में बीता
इ. I. आदिवासी
ई. II. आंतरिक शुद्धि

III. प्रथम दो शब्दों के सूचित संबंधों के अनुरूप तीसरे शब्द का संबंधित शब्द लिखिए: 4 x 1 = 4
उत्तर 8.
ज्ञान।

उत्तर 9.
वरदान

उत्तर 10.
व्यंग्य रचना

उत्तर 11.
रोबोदीप

IV. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दो या तीन वाक्यों में लिखिएः 11 x 2 = 22

उत्तर 12.
पाठकों को खरीदारी करते वक्त सचेत रहना चाहिए और सावधानी बरतने की और न बरतने से धोखा देने की संभावना होने के बारे में चेतावनी देते है।

उत्तर 13.
एक बार कलाम जी के नमाज की प्रासंगिकता के बारे पूछ्ने पर उनके पिता जैनुलाबदीन ने कहा था-‘जब तुम नमाज पढ़ते हो तो तुम अपने शरीर से इतर ब्रम्हांड का एक हिस्सा बन जाते हो; जिसमे दौलत, आयु,जाति या धर्म-पंथ का कोई भेदभाव नही होता।

उत्तर 14.
व्यापार में इंटरनेट के द्वारा घर में बैठे-बैठे खरीदारी कर सकते है, कोई भी बिल भर सकते है, इससे दूकान जाने और लाइन में घंटों खड़े रहने का समय बच सकता है। बैकिंग द्वारा दुनिया के किसी भी जगह पर चाहे जितनी भी रकम भेजी जा सकती है।।

उत्तर 15.
रोबोनिल ने रोबोजीत को किस प्रकार उनका मालिक सक्सेना गरीब नौकर साधोराम को उसे काम से निकालकर अन्याय किया है, उसे रोबोटिक्स कार्पोरेशन’ वाले न्याय दिला सकते उसे समझाने की कोशिश की।

उत्तर 16.
महिला की साहस गाथा’ से यह सीख मिलती है कि साहस गुण, दृढ़ निश्चय, परिश्रम, मुसीबत को सामना करने वाले गुण के रहने से नारी भी पुरुष से कम नहीं होती, जीवन में कोई भी काम मुश्किल नहीं है। मेहनत का फल अच्छा होता

उत्तर 17.
मिटटी से गाँव के गड्डो को भरा, गाँव के कूढे को डालने के लिए निश्चित जगह बनाकर लोगों को उसी में कूड़ा डालने के लिए कहा। पेड़-पौधे लगाकर गाँव को हरा-भरा बनाया।

उत्तर 18.
मात्र भूमि के हरे-भरे सुहाने खेत प्रकृति की शोभा बढाते है। यहाँ फल-फूलों से भरे वन-उपवन है। इस धरती में खनिजों की अपार सम्पदा है।

उत्तर 19.
समय बहुत महत्व पूर्ण है। खोया हुआ समय कभी वापस पा नही सकते। इसलिए आलस्य को त्यागकर समय को व्यर्थ किए बिना अपना काम उसी समय पूरा करना चाहिए।

उत्तर 20.
बलराम कृष्ण को चिढाता है कि वह यशोदा माँ ने उसे जन्म नहीं लिया है, बल्कि उसे मोल लिया है। और सभी ग्वाल मित्र को सिखाकर सब मिलकर उसके माँ-बाप गोरे है, लेकिन वह क्यों गोरा है ऐसे चिढ़ाते हैं।

उत्तर 21.
शनि ग्रह को ‘शनैचर’ कहते है क्योंकि शनी आकाश के गोल पर यह ग्रह बहुत धीमी गति से चलने के कारण उसे शनैचर कहते है। अथवा शनी का बड़ा ग्रह टाइटन सौर मंडल का सर्वाधिक महत्वपूर्ण और दिल्चस्प ग्रह है। यह चंद्र से काफी बड़ा है। इसका व्यास 5150 किलोमीटर है। टाईटन की सतह पर अंतरिक्षयान को उतारा जा सकता है।

उत्तर 22.
झूठ बोलने वालों की हालत बहुत बुरा होता है। पोल खुलने पर मुह काला होता है, अपमान सहना पड़ता है। एक झूठ को छिपाने के लिए दूसरा झूठ बोलना पड़ता है। वह सदा दुखी रहता है।
अथवा अब से ही आप इन कर्तव्यों का पालन करना शुरू करो। इससे आपका भी हित होगा और देश का कल्याण भी होगा।

V. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर तीन-चार वाक्यों में लिखिएः 4 x 3 = 12
उत्तर 23.
गिल्लू डलिए को स्वयं हिलाकर झूलता था और खिड़की से बाहर न जाने क्या देखने और समझने की कोशिश में रहता
था। परन्तु उसकी समझदारी और कार्य-कलाप पर सबको आश्चर्य होता था। लेखिका का ध्यान आकर्षित करने के लिए।
तेजी से परदे पर चढ़ जाता और उतरता था। भूख लगने पर चिक-चिक की आवाज करता था।

उत्तर 24.
बसंत ईमानदार लड़का है- इस बात का प्रमाण यह है कि जब राजकिशोर बिना कुछ करीदे मुफ्त में दो पैसे देने लगता। है तो वह भीख न लेने की बात कहकर राजकिशोर को छलनी बेचता है जब उसके पास एक रुपये का छुट्टा न होता है। तो रुपये भुना लाने के लिए जाता है और रास्ते में दुर्घटना होकर चल न पाने पर भी अपने भाई प्रताप को भुने हुए पैसे लौटाने के राजकिशोर के घर भेजता है।

उत्तर 25.
जो मनुष्य स्वयं को पहचानता है, मानव-मानव के बीच जब स्नेह भावना होता है, आपसी रिश्ता बनाता है वही मानव का सही परिचय है।।

उत्तर 26.
इस दोहे में तुलसीदास कहते है- दया धर्म का मूल है और पाप अभिमान का मूल है। इसलिए तुलसीदास कहते है कि जब तक शरीर में प्राण है, तब तक मानव को अपना अभिमान छोडकर दयालू बने रहना चाहिए।

VI. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर तीन-चार वाक्यों में लिखिएः 4 x 2 = 8

उत्तर 27.
बसवण्ण, अक्कमहादेवी, अल्लमप्रभु, सर्वज्ञ आदि संत कवियों के वचन, प्रेम, दया और धर्म की सीखदेती है। पुरंदरदास, कनकदास आदि भक्त कवियों ने भक्ति, नीति और सदाचार के गीत गाए है। पंप, रन्न, पोन्न, कुमारव्यास, हरिहर आदि महान काव्यों की रचना कर कन्नड़ साहित्य को समृद्ध किया है। आधुनिक काल के आठ दिग्ज साहित्यकारों ने ज्ञानपीठ पुरस्कार प्राप्त कर कन्नड़ भाषा का गौरव बढ़ाया है। कर्नाटक की शिल्पकला अनोखी है। बादामी, ऐहोले, पट्टदकलु के मंदिरों में उत्क्रुष्ट शिल्पकला देखी जा सकती है। बेलूरू, हलेबीडू, सोमनाथपुर मंदिर की पत्थर की मूर्तियाँ बड़ी सजीव लगती है। ये हमें रामायण, महाभारत, पुराणों की याद दिलाते है। श्रवणबेलगोल की एक शिला प्रतिमा सुंदर शिल्प का उदाहरण है।।

उत्तर 28.
असफलता एक चुनौती है, इसे स्वीकार करो।।
क्या कमी रह गयी, देखो और सुधार करो।।
जब तक न सफल न हो, नींद चैन को त्यागो तुम।।
संघर्ष का मैदान छोडकर, मत भागो तुम।।
अथवा
मुखिया मुख सो चाहिए,कहा-पान को एक।।
पालै पोसै सकल अंग तुलसी सहित विवेक॥

खण्ड ‘‘ख’
(व्याकरण)

VII. निम्नलिखित प्रश्नों के चार-चार विकल्प दिए गए हैं, जिनमें एकमात्र सही उत्तर है। सही उत्तर चुनकर लिखिए – 1 x 8 = 8
उत्तर 29.
(B) कपड़े

उत्तर 30.
(C) औरत

उत्तर 31.
(A) बुराई

उत्तर 32.
(B) मतैक्य

उत्तर 33.
(C) लिखाना

उत्तर 34.
(D) दिन-रात

उत्तर 35.
(C) विस्मयादिबोधक

उत्तर 36.
(C) पर

खण्ड “ग”
(रचना – अपठित गद्यांश, अनुवाद, पत्रलेखन और निबंध)

VIII. निम्नलिखित गद्यांश ध्यानपूर्वक पढ़कर नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए: 1 x 4 = 4
उत्तर 37.
धनी आदमी अधिक धन कमाने के प्रयास में लोभी बन जाता है।

उत्तर 38.
भूखा पेट भर खाना मिलने पर खुश हो जाता है।।

उत्तर 39.
लोभी की दुराशाएँ बढ़ती ही जाती है। इसलिए वह हमेशा ही अतृप्त रहता है।

उत्तर 40.
मनुष्य को लोभ छोडकर, जो प्राप्त है उसी में संतुष्ट रहना चाहिए

IX. निम्नलिखित वाक्यों का अनुवाद कन्नड या अंग्रेज़ी में कीजिए: 1 x 4 = 4
उत्तर 41.
ಬಿಚ್ಚೆಂದ್ರೀಯವರ ಜನ್ಮ ಒಂದು ಸಾಧಾರಣ ಪರಿವಾರದಲ್ಲಿ ಆಯಿತು.
Bhichendree was born in a ordinary family,

उत्तर 42.
ನಾನು ಭಿಕ್ಷೆ ತೆಗೆದು ಕೊಳ್ಳುವುದಿಲ್ಲ.
I will not accept begging.

उत्तर 43,
ರಾಮೇಶ್ವರಂ ಪ್ರಸಿದ್ಧ ತೀರ್ಥ ಸ್ಥಳ.
Raameshwaram is a famous pilgrimage.

उत्तर 44.
ಕರ್ನಾಟಕ ರಾಜ್ಯ ಭಾರತ ದೇಶದ ಪ್ರಗತಿಶೀಲ ರಾಜ್ಯ.
In India Karnataka is a progressive state.

X.
उत्तर 45.
कोई कारण बताकर, तीन की छुटटी की मंजूरी के लिए अपने प्रधानाध्यापक को पत्र लिखिएः 4 x 1 = 4
उत्तर: औपचारिक पत्र:
प्रेषक का पता तथा दिनांक:
पत्र पाने वाले का पता:
विषय व संबोधन:
पत्र का कलेवरः समाप्ति
अथवा
अपनी पढाई के बारे में बताते हुए पिताजी के नाम पत्र लिखिए।
उत्तर:
अनौपचारिक पत्र:
प्रेषक का पता तथा दिनांक:
संबोधन और अभिवादनः
पत्र का कलेवरः
समाप्ति पाने वाले का पताः

XI. दिए गए संकेत बिंदुओं के आधार पर 15-20 वाक्यों में एक निबंध लिखिए। 1 x 4 = 4
उत्तर 46.
(क) ग्राम सुधार
उत्तरः
* प्रस्तावना
* प्राकृतिक परिवेश
* विशेषताएं
* उपसंहार

ख) इंटरनेट का महत्त्व
उत्तरः
अर्थ/ व्याख्या: आज का युग इंटरनेट का युग है। इंटरनेट अनगिनत कन्प्यूटरों के कई अंतर्जालों का एक दूसरे से संबंध स्थापित करने का जाल है। उपयोग/सुविधाएँ: यह आधुनिक जीवंशैली का अंग बन गया है। इसके बिना संचार और सूचना दोनों ही क्षेत्र ठप पड़ जाता है।

विशेषताएं: इसके द्वारा पल भर में, बिना खर्च किए कोई भी विचार, चित्र, वीडियो दुनिया के किसी भी कोने में भेजे जा सकते है। हमारे प्रियजन दुनिया के किसी कोने में हो उनसे जब चाहे बात कर सकते है। व्यापार में इंटरनेट के द्वारा घर में बैठे-बैठे खरीदारी कर सकते है, कोई भी बिल भर सकते है, दूकान जाने और लाइन में घंटों खड़े रहने का समय बच सकता है। बैकिंग द्वारा दुनिया के किसी भी जगह पर चाहे जितनी भी रकम भेजी जा सकती है। वर्चुयल मीटिंग रूम (काल्पनिक सभागार) में एक जगह बैठकर दुनिया के 8-10 प्रतिनिधि एक साथ बातें कर सकते है। देश-विदेश के लोगों के बारे, समाज के बारे जान सकते है, आसानी से कई भी जाकर रहने का। हिम्मत लोगों में आ रहा है।

उपसंहार: इंटरनेट आज के जीवन में बहुत महत्त्वपूर्ण अंग बन गया है।

ग) कर्नाटक का वैभव
उत्तरः

  • प्रस्तावना
  • प्राकृतिक परिवेश
  • विशेषताएं
  • उपसंहार

Karnataka SSLC Hindi Model Question Papers

error: Content is protected !!