2nd PUC Hindi Model Question Paper 3 with Answers

   

Students can Download 2nd PUC Hindi Model Question Paper 3 with Answers, Karnataka 2nd PUC Hindi Model Question Papers with Answers help you to revise complete Syllabus and score more marks in your examinations.

Karnataka 2nd PUC Hindi Model Question Paper 3 with Answers

समय : 3 घंटे 15 मिनट
कुल अंक : 100

सूचना :

  • सभी प्रश्नों के उत्तर हिन्दी भाषा तथा देवनागरी लिपि में लिखना आवश्यक है।
  • प्रश्नों की क्रम संख्या लिखना अनिवार्य है।

I. अ) एक शब्द या वाक्यांश या वाक्य में उत्तर लिखिए : (6 × 1 = 6)

प्रश्न 1.
सुजान को कितने महीने के अविरल परिश्रम से फल मिला?

प्रश्न 2.
पुनः उत्थान की किरणें कब फूटती हैं?

प्रश्न 3.
मन्नू भंडारी ने ‘महाभोज’ उपन्यास में किस पड़ोसी के व्यक्तित्व को अभिव्यक्त किया?

प्रश्न 4.
विश्वेश्वरय्या ने किस बाँध के लिए ऑटोमैटिक गेटों का डिजाइन किया?

KSEEB Solutions

प्रश्न 5.
माँ मन ही मन किसके उज्ज्वल भविष्य की कामनाएँ करने लगीं?

प्रश्न 6.
‘शिन्कान्सेन’ का शाब्दिक अर्थ क्या है?

आ) निम्नलिखित प्रश्नों में से किन्हीं तीन प्रश्नों के उत्तर लिखिए: (3 × 3 = 9)

प्रश्न 7.
मनुष्य का परम धर्म क्या है? उसकी रक्षा कैसे करनी चाहिए?

प्रश्न 8.
प्रदूषण के संबंध में गंगा मैया ने क्या कहा है?

प्रश्न 9.
मन्नू भंडारी की माँ का परिचय दीजिए।

प्रश्न 10.
नारद आखिर भोलाराम का पता कैसे लगाते हैं?

प्रश्न 11.
विश्वेश्वरय्या के गुण-स्वभाव का परिचय दीजिए।

II. अ) निम्नलिखित वाक्य किसने किससे कहे? (4 × 1 = 4)

प्रश्न 12.
“दिन भर एक न एक खुचड़ निकालते रहते हैं।”

प्रश्न 13.
“यू हैव मिस्ड समथिंग।”

प्रश्न 14.
“आज तुम खाना जल्दी खा लेना।”

KSEEB Solutions

प्रश्न 15.
“बताइये, गटापार्चा क्या होता है?”

आ) निम्नलिखित में से किन्हीं दो का ससंदर्भ स्पष्टीकरण कीजिए: (2 × 3 = 6)

प्रश्न 16.
“भगवान की इच्छा होगी, तो फिर रुपये हो जायेंगे। उनके यहाँ किस बात की कमी है?”

प्रश्न 17.
“मेरी माँ गाँव की रहनेवाली हैं। उमर-भर गाँव में रही हैं।”

प्रश्न 18.
“चिंता में घुलते-घुलते और भूखें मरते-मरते उन्होंने दम तोड़ दिया।”

प्रश्न 19.
“यह किला जापानी संघर्षधर्मिता और जिजीविषा का प्रतीक है।”

III. अ) एक शब्द या वाक्यांश या वाक्य में उत्तर लिखिए : (6 × 1 = 6)

प्रश्न 20.
सुमन से खुशबू कौन लेकर आता है?

प्रश्न 21.
भगवान कब प्रसन्न होते हैं?

प्रश्न 22.
परमात्मा की करुणा से कवयित्री को क्या मिला?

प्रश्न 23.
कवि नरेन्द्र शर्मा क्या अर्पण करने के लिए कहते हैं?

प्रश्न 24.
नदियों को क्या हो जाने से बचाना है?

प्रश्न 25.
विश्वगुरु कौन कहलाते हैं?

आ) निम्नलिखित प्रश्नों में से किन्ही दो प्रश्नों के उत्तर लिखिए: (2 × 3 = 6)

प्रश्न 26.
रैदास ने भगवान और भक्त के संबंध को कैसे वर्णित किया है?

प्रश्न 27.
बेटी रंगीन कपड़े और गहने क्यों नहीं चाहती?

प्रश्न 28.
मानवता के प्रति कवि नरेन्द्र शर्मा के विचार प्रकट कीजिए।

प्रश्न 29.
हरियाणा की सांस्कृतिक विशेषताओं पर प्रकाश डालिए।

इ) ससंदर्भ भाव स्पष्ट कीजिए: (2 × 4 = 8)

KSEEB Solutions

प्रश्न 30.
जमुना तट देखे नँद नंदन।
मोर-मुकुट मकराकृत-कुंडल, पीत-बसन तन चंदन।
लोचन तृप्त भए दरसन तैं उर की तपनि बुझानी।
प्रेम-मगन तब भईं सुंदरी, उर गदगद, मुख-बानी।
अथवा
निज कर क्रिया रहीम कहि, सुधि भावी के हाथ।
पाँसे अपने हाथ में, दाँव न अपने हाथ॥

प्रश्न 31.
दरअसल शुरू से ही था हमारे अंदेशों में
कहीं एक जानी दुश्मन
कि घर को बचाना है लुटेरों से
शहर को बचाना है नादिरों से
देश को बचाना है, देश के दुश्मनों से।
अथवा
मेरे सीने में नहीं तो तेरे सीने में सही,
हो कहीं भी आग, लेकिन आग जलनी चाहिए।

IV. अ) एक शब्द या वाक्यांश या वाक्य में उत्तर लिखिए : (5 × 1 = 5)

प्रश्न 32.
मलमल के थान और अबरों को परेश किसके पास नहीं ले कर जाते?

प्रश्न 33.
दादा जी ने परेश से छोटी बहू को कहाँ ले जाने के लिए कहा?

प्रश्न 34.
बेला के अनुसार परिवार की सदस्या उससे किस प्रकार डरती हैं?

प्रश्न 35.
भारती ने भारवि को कहाँ देखा था?

प्रश्न 36.
ब्रह्म का निवास कहाँ होता है?

आ) निम्नलिखित प्रश्नों में से किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर लिखिए: (2 × 5 = 10)

प्रश्न 37.
रजवा ने छोटी भाभी से क्या कहा?
अथवा
बेला ने भावावेश में रूंधे हुए कंठ से दादा जी से क्या कहा?

प्रश्न 38.
भारवि से संबंधित माता-पिता के बीच होने वाले प्रारंभिक संवाद का सार लिखिए।
अथवा
भारवि ने अपने पिता से किस प्रकार का दण्ड चाहा और उसे क्या दण्ड मिला?

V. अ) वाक्य शुद्ध कीजिए: (4 × 1 = 4)

प्रश्न 39.
i) मैंने जाकर माँ की चरण छुए।
ii) पीने के लिए गरम पानी अवश्य मिलती है।
iii) अब बहुत काफ़ी हो गया।
iv) यह एक इतिहासिक घटना है।
उत्तरः
i) मैंने जाकर माँ के चरण छुए।
ii) पीने के लिए गरम पानी अवश्य मिलता है।
iii) अब बहुत हो गया।
iv) यह एक ऐतिहासिक घटना है।

आ) कोष्टक में दिये गए उचित शब्दों से रिक्त स्थान भरिएः (के, से, का, की) (4 × 1 = 4)

प्रश्न 40.

  1. चैत ………….. महीना था।
  2. विश्वेश्वरय्या समय …………… बड़े पाबंद थे।
  3. अब इन व्यापारों ……………. उसे घृणा होती है।
  4. वह मेरी किताब …………….. चोरी करता है।

उत्तर:

  1. का
  2. के
  3. से
  4. की

इ) निम्नलिखित वाक्यों को सूचनानुसार बदलिए: (3 × 1 = 3)

KSEEB Solutions

प्रश्न 41.

  1. मैं भी तो बैठा नहीं था। (वर्तमानकाल में बदलिए)
  2. दल से दल लड़ता है। (भविष्यत्काल में बदलिए)
  3. वे जिंदगी भर अपने लिए कुछ माँगते नहीं हैं। (भूतकाल में बदलिए)

उत्तरः

  1. मैं भी तो बैठा नहीं हूँ।
  2. दल से दल लड़ेगा।
  3. वे जिंदगी भर अपने लिए कुछ माँगते नहीं थे।

ई) निम्नलिखित मुहावरों को अर्थ के साथ जोड़कर लिखिए: (4 × 1 = 4)

प्रश्न 42.
i) ईद का चाँद होना a) प्रस्थान करना
ii) कूच करना b) बहुत कम दिखाई देना
iii) घी के दिये जलाना c) अहं उतारना
iv) लू उतारना d) खुशियाँ मनाना
उत्तरः
i – b, ii – a, iii – d, iv – c.

उ) अन्य लिंग रूप लिखिए: (3 × 1 = 3)

प्रश्न 43.

  1. युवक
  2. संपादक
  3. जोगी

उत्तरः

  1. युवती
  2. संपादिका
  3. जोगिनी

ऊ) अनेक शब्दों के लिए एक शब्द लिखिए : (3 × 1 = 3)

प्रश्न 44.

  1. जिसकी बहुत अधिक चर्चा हो।
  2. चारों वेदों को जानने वाला।
  3. साफ़-साफ़ कहने वाला।

उत्तरः

  1. बहुचर्चित
  2. चतुर्वेदी
  3. स्पष्टवादी।

ए) निम्नलिखित शब्दों के साथ उपसर्ग जोड़कर नए शब्दों का निर्माण कीजिए : (2 × 1 = 2)

प्रश्न 45.

  1. उत्तम
  2. निवेश

उत्तरः

  1. अति + उत्तम = अतिउत्तम।
  2. उप + निवेश = उपनिवेश।

ऐ) निम्नलिखित शब्दों में से प्रत्यय अलग कर लिखिए: (2 × 1 = 2)

प्रश्न 46.

  1. शुरुआती
  2. इंसानियत

उत्तरः

  1. शुरूआत + ई = शुरुआती।
  2. इंसान + इयत = इंसानियत।

VI. अ) किसी एक विषय पर निबंध लिखिए : (1 × 5 = 5)

KSEEB Solutions

प्रश्न 47.
i) महिला सबलीकरण।
ii) पुस्तक – एक उत्तम साथी।
iii) साहित्य और समाज।
अथवा
अपने क्षेत्र में सार्वजनिक पुस्तकालय एवं वाचनालय खोलने की प्रार्थना करते हुए संबंधित अधिकारी को पत्र लिखिए।

आ) निम्नलिखित अनुच्छेद पढ़कर उस पर आधारित प्रश्नों के उत्तर लिखिए: (5 × 1 = 5)

प्रश्न 48.
हमारे देश में प्राचीन काल से अच्छे स्वास्थ्य के लिए उचित आहार पर जोर दिया गया है। चिकित्सा शास्त्र के आचार्यों और ऋषि-मुनियों ने आयुर्वेद में आहार की महत्ता प्रतिपादित की है। उपनिषद् में कहा गया है – अन्न ही हमारे मन का निर्माण करता है। चरक संहिता में लिखा है – अन्न प्राणियों का प्राण है। श्रीमद्भगवद्गीता के अनुसार भोजन अथवा आहार यथायोग्य होना चाहिए। हमारा आयुर्वेद तो भोजन अथवा आहार संबंधी हिदायतों से भरा पड़ा हैं। लेकिन फिर भी यह विडम्बना ही है कि भारत में आधे से अधिक बच्चे कुपोषण से किसी न किसी रूप में ग्रस्त हैं तथा एक-तिहाई के लगभग महिलाएं कुपोषण की शिकार हैं। आयुर्वेद में पथ्य एवं कुपथ्य को भी बहुत अधिक महत्व दिया गया हैं। आयुर्वेद में शरीर और मन के लिए हितकारी आहार को पथ्य एवं शरीर को नुकसान पहुंचाने वाले भोज्य पदार्थों को कुपथ्य कहा गया है।
प्रश्न:
i) हमारे देश में प्राचीन काल से अच्छे स्वास्थ्य के लिए किस पर जोर दिया गया है?
ii) उपनिषद् में क्या कहा गया हैं?
iii) श्रीमद्भगवद्गीता के अनुसार आहार किस प्रकार का होना चाहिए?
iv) भारत में आधे से अधिक बच्चे किससे व्यस्त हैं?
v) शरीर और मन के लिए हितकारी आहार को क्या कहते हैं?

इ) हिन्दी में अनुवाद कीजिए: (5 × 1 = 5)

प्रश्न 49.
2nd PUC Hindi Model Question Paper 3 with Answers 1

error: Content is protected !!