Students can Download 2nd PUC Hindi Previous Year Question Paper March 2015, Karnataka 2nd PUC Hindi Model Question Papers with Answers help you to revise complete Syllabus and score more marks in your examinations.
Karnataka 2nd PUC Hindi Previous Year Question Paper March 2015
समय : 3 घंटे 15 मिनट
कुल अंक : 100
I. अ) एक शब्द या वाक्यांश या वाक्य में उत्तर लिखिए : (6 × 1 = 6)
प्रश्न 1.
कटिया का ढेर देखकर कौन दंग रह गयी?
प्रश्न 2.
किसका व्यापारीकरण हो रहा है?
प्रश्न 3.
पिताजी का आग्रह क्या था?
प्रश्न 4.
किस नदी में भयंकर बाढ़ आती थी?
प्रश्न 5.
माँ के सब जेवर क्यों बिक गए थे?
प्रश्न 6.
लेखिका ने किसे अनुशासन प्रिय कहा है?
आ) निम्नलिखित प्रश्नों में से किन्हीं तीन प्रश्नों के उत्तर लिखिए: (3 × 3 = 9)
प्रश्न 7.
मनुष्य का परम धर्म क्या है? उसकी रक्षा कैसे करनी चाहिए?
प्रश्न 8.
मन्नू भंडारी की माँ का परिचय दीजिए।
प्रश्न 9.
मैसूर राज्य के विकास में विश्वेश्वरय्या के योगदान के बारे में लिखिए।
प्रश्न 10.
चीफ़ की दावत के समय माँ की मनोदशा का वर्णन कीजिए।
प्रश्न 11.
भोलाराम की पत्नी ने नारद से क्या विनती की?
II. अ) निम्नलिखित वाक्य किसने किससे कहे? (4 × 1 = 4)
प्रश्न 12.
‘आधी रोटी खाओ, भगवान का भजन करो और पड़े रहो!’
प्रश्न 13.
‘बंद करो अब, इस मन्नू का घर से बाहर निकलना।’
प्रश्न 14.
‘भोलाराम का जीव कहाँ है?’
प्रश्न 15.
‘सच? मुझे गाँव के लोग बहुत पसंद हैं।’
आ) निम्नलिखित में से किन्हीं दो का ससंदर्भ स्पष्टीकरण कीजिए: (2 × 3 = 6)
प्रश्न 16.
‘यह लड़की मुझे कहीं मुँह दिखाने लायक नहीं रखेगी।’
प्रश्न 17.
‘ओ अम्मी! तुमने तो आज रंग ला दिया।’
प्रश्न 18.
‘पेन्शन का ऑर्डर आ गया?’
प्रश्न 19.
‘यहाँ तो डेंटिस्ट मक्खी मारते होंगे।’
II. अ) एक शब्द या वाक्यांश या वाक्य में उत्तर लिखिए : (6 × 1 = 6)
प्रश्न 20.
रैदास किस राज्य की कामना करते हैं?
प्रश्न 21.
बाँसुरी किस रंग की है?
प्रश्न 22.
कवयित्री किस अधिकार की बात कर रही है?
प्रश्न 23.
कवि नरेन्द्र शर्मा के अनुसार प्रतिहिंसा क्या है?
प्रश्न 24.
देश को किससे बचाना है?
प्रश्न 25.
माखन का भोग कौन लगाते हैं?
आ) निम्नलिखित प्रश्नों में से किन्ही दो प्रश्नों के उत्तर लिखिए: (2 × 3 = 6)
प्रश्न 26.
श्रीकृष्ण के रूप सौन्दर्य का वर्णन कीजिए।
प्रश्न 27.
‘अधिकार’ कविता में प्रयुक्त प्राकृतिक तत्वों के बारे में लिखिए।
प्रश्न 28.
मानवता के प्रति कवि नरेन्द्र शर्मा के विचार प्रकट कीजिए।
प्रश्न 29.
वृक्ष की महत्ता पर प्रकाश डालिए।
इ) ससंदर्भ भाव स्पष्ट कीजिए: (2 × 4 = 8)
प्रश्न 30.
प्रभुजी तुम दीपक, हम बाती,
जाकी जोति बरै दिन राती।
प्रभुजी तुम मोती, हम धागा,
जैसे सोने मिलत सुहागा॥
अथवा
रहीमन गली है साँकरी, दूजो ना ठहराहिं।
आपु अहै तो हरि नहीं, हरि तो आपुन नाहिं॥
प्रश्न 31.
परम पुनीत नीर कावेरी, मस्तक धर कर्नाटक में।
पम्प महाकवि के दर्शन, कर लो चलकर कर्नाटक में॥
बसवेश्वर या अक्कमहादेवी कर्नाटक में गाते।
रामानुज आचार्य ‘मेलकोटे’ में दर्शन दे जाते॥
अथवा
सिर्फ हंगामा खड़ा करना मेरा मकसद नहीं,
मेरी कोशिश है कि ये सूरत बदलनी चाहिए।
IV. अ) एक शब्द या वाक्यांश या वाक्य में उत्तर लिखिए : (5 × 1 = 5)
प्रश्न 32.
दादा जी का छोटा पोता परेश किस पद पर था?
प्रश्न 33.
व्यक्ति किन गुणों से बड़ा होता है?
प्रश्न 34.
किसने सारी-की-सारी छत फावड़े से खोद डाली?
प्रश्न 35.
पिता क्या नहीं सहन कर सकता?
प्रश्न 36.
भारवि ने प्रतिशोध की आग में क्या करना चाहा?
आ) निम्नलिखित प्रश्नों में से किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर लिखिए: (2 × 5 = 10)
प्रश्न 37.
बेला की मानसिक दशा का वर्णन कीजिए।
अथवा
दादा जी की क्या आकांक्षा थी?
प्रश्न 38.
भारती और सुशीला के वार्तालाप को अपने शब्दों में लिखिए।
अथवा
प्रायश्चित को लेकर पिता और पुत्र के बीच हुए संवाद को लिखिए।
V. अ) वाक्य शुद्ध कीजिए: (4 × 1 = 4)
प्रश्न 39.
- मनुष्य के जीवन कर्त्तव्य से भरा पड़ा है।
- मैंने कभी भेदभाव नहीं की।
- मेहमान लोग आठ बजे आएगा।
- होटल मे हिन्दी संगीत चल रही है।
उत्तरः
- मनुष्य का जीवन कर्त्तव्य से भरा पड़ा है।
- मैंने कभी भेद-भाव नहीं किया।
- मेहमान लोग आठ बजे आएंगे।
- होटल मे हिन्दी संगीत चल रहा है।
आ) कोष्टक में दिये गए उचित शब्दों से रिक्त स्थान भरिएः ( का, के, को, में) (4 × 1 = 4)
प्रश्न 40.
- बैंगलोर ………….. खर्च चलाना मुश्किल था।
- विश्वेश्वरय्या समय …………… बड़े पाबंद थे।
- सिंध ……………. बहुत बड़ा भाग रेगिस्तान है।
- पानी …………….. इकट्ठा करना था।
उत्तरः
- में
- के
- का
- को
इ) निम्नलिखित वाक्यों को सूचनानुसार बदलिए: (3 × 1 = 3)
प्रश्न 41.
- राहुल मुझे पुस्तक देता है। (भविष्यतकाल में बदलिए)
- अध्यापक ने पाठ पढ़ाया। (वर्तमानकाल में बदलिए)
- तुलसीदास विनय पत्रिका ग्रंथ लिखेंगे। (भूतकाल में बदलिए)
उत्तरः
- राहुल मुझे पुस्तक देगा।
- अध्यापक पाठ पढ़ाते है।
- तुलसीदास ने विनय पत्रिका ग्रंथ लिखा।
ई) निम्नलिखित मुहावरों को अर्थ के साथ जोड़कर लिखिएः (4 × 1 = 4)
प्रश्न 42.
i) दुमदबाकर भागना। a) छिपा हुआ दोष प्रकट करना ।
ii) जाननिछावर करना। b) हारकर भाग जाना।
ii) आसमान से तारे तोड़ना। c) पूर्णरूपेण समर्पण करना।
iv) पोल खोलना। d) असंभव काम करना।
उत्तरः
i – b; ii – c; iii – d; iv – a.
उ) अन्य लिंग रूप लिखिए: (3 × 1 = 3)
प्रश्न 43.
- देवरानी
- ठाकुर
- भिखारी
उत्तर:
- देवर
- ठकुराइन
- भिखारिन।
ऊ) अनेक शब्दों के लिए एक शब्द लिखिए : (3 × 1 = 3)
प्रश्न 44.
- हाथ से लिखा गया लेख।
- जिस पर भरोसा किया जा सके।
- प्राणों की रक्षा करने वाला।
उत्तरः
- हस्तलिखित
- विश्वस्त/भरोसेमंद
- प्राणरक्षक।
ए) निम्नलिखित शब्दों के साथ उपसर्ग जोड़कर नए शब्दों का निर्माण कीजिए : (2 × 1 = 2)
प्रश्न 45.
- शासन
- ध्वनि
उत्तरः
- शासन = अनु + शासन = अनुशासन
- ध्वनि = प्रति + ध्वनि = प्रतिध्वनि
ऐ) निम्नलिखित शब्दों में से प्रत्यय अलग कर लिखिए: (2 × 1 = 2)
प्रश्न 46.
- राष्ट्रीय
- साहित्यिक
उत्तरः
- राष्ट्रीय = राष्ट्र + ईय (प्रत्यय)
- साहित्यिक = साहित्य + इक (प्रत्यय)
VI. अ) किसी एक विषय पर निबंध लिखिए : (1 × 5 = 5)
प्रश्न 47.
i) स्वच्छता अभियान|
ii) निरक्षरता एक कलंक।
iii) राष्ट्रीय एकता।
अथवा
आप किसी यात्रा का वर्णन करते हुए अपने मित्र के नाम पत्र लिखिए।
आ) निम्नलिखित अनुच्छेद पढ़कर उस पर आधारित प्रश्नों के उत्तर लिखिए: (5 × 1 = 5)
प्रश्न 48.
सुन्दर प्रतिभा, मनभावनी चाल और स्वच्छन्द प्रकृति ये ही दो-चार बातें देखकर मित्रता की जाती है। पर जीवन-संग्राम में साथ देने वाले मित्रों में इनसे कुछ अधिक बातें होनी चाहिए। मित्र केवल उसे नहीं कहते, जिसके गुणों की तो हम प्रशंसा करें, पर जिसे हम स्नेह न कर सकें। जिससे हम अपने छोटे काम को तो निकालते जाएँ, पर भीतर ही भीतर घृणा करते रहें। मित्र सच्चे पथ-प्रदर्शक के समान होना चाहिए, जिस पर हम पूरा विश्वास कर सकें। भाई के समान होना चाहिए, जिसे हम अपना प्रीतिपात्र बना सकें। हमारे और मित्र के बीच सच्ची सहानुभूति होनी चाहिए, ऐसी सहानुभूति जिससे दोनों मित्र एक दूसरे की बराबर खोय-खबरलें। ऐसी सहानुभूति, जिससे एक के हानि-लाभ को दूसरा अपना हानि-लाभ समझे। मित्रता के लिए आवश्यक नहीं है कि दो मित्र एक ही प्रकार का कार्य करते हों या एक ही रुचि के हों। दो भिन्न प्रकृति के मनुष्यों में भी बराबर की प्रीति और मित्रता देखी जाती है।
प्रश्नः
- किन बातों को देखकर मित्रता की जाती है?
- मित्र किसे नहीं कहना चाहिए?
- सच्चा मित्र कैसा होता है?
- मित्र के प्रति क्या होनी चाहिए?
- मित्रता के लिए क्या आवश्यक नहीं है?
इ) हिन्दी में अनुवाद कीजिए: (5 × 1 = 5)
प्रश्न 49.